Travel Tips: भृगु झील की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, इस कारण है बहुत ही प्रसिद्ध 

Hanuman | Saturday, 11 Nov 2023 11:23:15 AM
Travel Tips: You will be surprised to see the beauty of Bhrigu Lake, this is why it is very famous

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में भृगु झील भी अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप सर्दी के मौसम में अपने पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये झील जरूर ही देखें। हिमाचल प्रदेश की इस झील का हिंदू धर्म में बेहद खास धार्मिक महत्व है।

इस झील का मार्ग घास के मैदानों से होकर गुजरता है, जिसको भृगु झील मीडोज भी बोला जाता है। इस झील की सबसे विशेष बात ये है कि सर्दियों के मौसम में भी यह झील कभी पूरी तरह से नहीं जमती है। भृगु झील के पानी से बनने वाला नेहरु कुंड भी यहां पर पयर्टकों के आकर्षण  का केन्द्र रहता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको बहुत ही पसंद आएगी। 

भृगु झील के लिए ट्रेकिंग करना पर्यटकों को भाता है। भृगु झील के पूरे ट्रेक में लगभग 4 दिनों का समय लगता है। ट्रेकिंग के दौरान पर्यटकों को देवदार के जंगलों और पहाड़ों के शानदार दृश्यों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 
 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.