Travel Tips: मनाली की ये यात्रा आपकों रहेगी हमेशा याद, यहां की खूबसूरती बस जाएगी आपके मन में

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2023 03:00:00 PM
Travel Tips: You will always remember this trip to Manali, the beauty here will settle in your mind

इंटरनेट डेस्क। मौसम गर्मियों का चल रहा है और हर कोई चाहता है की वो इस मौसम में किसी अच्छे से हिल स्टेशन पर जाकर अपनी छुट्टियों को एंजोय करें। ऐसे में आप का भी मन ऐसा ही है तो आपकों बता रहे है आज मनाली की कुछ ऐसी जगह जहा जाकर आप खुश हो जाएंगे।

खीरगंगा
आप मनाली की इस यात्रा में खीरगंगा जा सकते है। वैसे ये हिडेन पैलेसे है और इन जगहों के बारे में बहुत कम लोग जानते है। ऐसे में आप जाना चाहते है तो पार्वती घाटी में स्थित खीरगंगा जा सकते है। यह जगह अपने हॉट वाटर स्प्रिंग यानी गर्म पानी के कुंड के लिए जाना जाता है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और यहां की हरी भरी  वादियां आपकों पसंद आएगी।

अर्जुन गुफा
इसके साथ ही आप मनाली से मात्र 5 किलोमीटर की दूर अर्जुन गुफा भी जा सकते है। यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। जानकारी के अनुसार व्यास नदी के किनारे मौजूद इस गुफा का नाम महाभारत के पात्र अर्जुन से जुड़ा हुआ है। यहां पूरी साल सैलानियों का जमावड़ा जगा रहता है। ऐसे में आप भी यहां जा सकते है। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.