Travel Tips: इस मौसम में आप भी बना ले घूमने के लिए यहा का प्लान

Shivkishore | Saturday, 30 Sep 2023 01:29:32 PM
Travel Tips: You should also make a plan to visit this place in this season.

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही मानसून हर कहीं से विदा ले लेगा। ऐसे में बारिश के इस सुहावने से मौसम में आप भी घूमने का प्लान बना रहे है तो फिर आपको भी देर करने की कोई जरूरत नहीं है और आपको घूमने के लिए इन जगहों पर जाना चाहिए। जो आपको पसंद भी आएगी।

वंसदा नेशनल पार्क
आप भी इस बार घूमने के लिए गुजरात के वंसदा राष्ट्रीय उद्यान जा सकते है।  गुजरात के सापुतारा से लगभग 40 किमी दूर ये नेशनल पार्क आपको पसंद आएगा। यह 23.99 वर्ग किमी में फैला है। वंसदा राष्ट्रीय उद्यान में घने नम पर्णपाती जंगल शामिल हैं और जंगल के कुछ हिस्सों में आपको दिन के दौरान भी अंधेरा नजर आऐगा। यहां आप तेंदुए, लकड़बग्घा, जंगली सूअर, सांभर, चार सींग वाले मृग देख सकते है। 

सापुतारा झील 
इसके साथ ही आप इस यात्रा में सापुतारा झील भी जा सकते है। इसे सापुतारा घाटी के सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में माना जाता है। आप चाहे तो यहां दोस्तों के साथ भी आ सकते है और परिवार के लोगों के साथ भी। यह मानव निर्मित झील अपनी बोटिंग एक्टिविटी के लिए कॉफी फेमस है। 

pc- trawell.in,forests.gujarat.gov.in,amar ujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.