Travel Tips: आप भी जा सकते है घूमने के लिए हिमाचल में बसे मिनी थाइलैंड, आ जाएगा मजा

Shivkishore | Wednesday, 02 Aug 2023 02:19:08 PM
Travel Tips: You can also go to visit Mini Thailand situated in Himachal, you will enjoy

इंटरनेट डेस्क। लोगों को अक्सर एक बार अपने जीवन में विदेश का ट्यूर करने का मन रहता ही है। लेकिन आप कई बार बजट के कारण नहीं जा पाते है। ऐसे में आज हम आपको भारत में ही एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो किसी विदेश से कम नहीं है। ऐसे में आप इस बार की यात्रा करें हिमाचल प्रदेश में बसे जीभी की।
घूम आए देश का मिनी थाइलैंड
आप भारत में रहते है तो आप यहा मिनी थाईलैंड देखने के लिए हिमाचल प्रदेश में बसे जीभी आ सकते है। सालों से मिनी थाइलैंड की मिसाल बनी यह जगह हर किसी को पसंद आती है। जीभी की कुदरती खूबसूरती टूरिस्टों का मन मोह लेती है। यहां की हरी भरी वादियां, पहाड़ और हरियाली पर्यटक के लिए एक सुकून देती है।

तीर्थन घाटी में बसा जीभी 
आपको बता दें की जीभी में आपको दो बड़ी चट्टानों के बीच बहने वाली नदी देखकर मजा आ जाएगा। यहां टूरिस्टों ये जगह बड़ी पसंद आती है। यहां आकर लोगों को थाइलैंड की फीलिंग आती है। यहां की शांत और सुरमयी वातावरण में समय बिताने के लिए खूब लोग आते है।

pc-himalayandiary.com,herzindagi.com,holidayrider.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.