Travel Tips: गर्मी के मौसम में करें तवांग मठ की यात्रा, इस कारण है प्रसिद्ध

Hanuman | Saturday, 06 Apr 2024 12:28:51 PM
Travel Tips: Visit Tawang Monastery in summer season, this is why it is famous

इंटरनेट डेस्क। अरुणाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत के इस राज्य को सूरज की भूमि भी कहा जाता है। यहां पर पर्यटकों को खूबसूरत और दर्शनीय स्थलों का दीदार करने का मौका मिलता है।

आपको बता दें  कि देश में सबसे पहले यहीं सूर्योदय होता है। इसी कारण तो इसे उगते सूरज की भूमि कहा जाता है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आज हम आपका यहां के तवांग मठ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। ये मठ एक तवांग युद्ध स्मारक के रूप में स्थापित है, जो एक 40 फीट की एक संरचना है। तवांग नदी की घाटी में बसे एक छोटे से कस्बे तवांग के पास स्थित ये मठ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आपको आज ही गर्मी के इस मौसम में यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: herzindagi, holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.