Travel Tips: बारिश के मौसम में करें मध्यप्रदेश का भ्रमण, ये पर्यटक स्थल आएंगे बहुत ही पसंद

Samachar Jagat | Thursday, 01 Aug 2024 02:34:48 PM
Travel Tips: Visit Madhya Pradesh during the rainy season, you will like these tourist places very much

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। अगर आपका बारिश के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए भी बहुत ही शानदार जगह है। इतिहास प्रेमियों को भी ये बहुत ही पसंद आएगा। आज हम आपको यहां की कुछ खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जहां पर आप घूमने का मजा ले सकते हैं। 

मध्यप्रदेश का शिवपुरी बहुत ही शानदार जगह है। यहां सुरवाया किला आपको बहुत ही पसंद आएगा। वहीं यहां पर माधव नेशनल पार्क में भी आपको घूमने का मौका मिलेगा। बधैया कुंड के पास आप पार्टनर के साथ सुकून के दो पल बिता सकते हैं। 

वहीं यहां के ओरछा की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। लक्ष्मी नारायण मंदिर आपको बहुत ही पसंद आएगा। यहां के पक्षी अभ्यारण्य में भी आपको घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर आपको पक्षियों और पेड़-पौधों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

PC: facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.