Travel Tips: भगवान शिव के तीन मंदिरों वाला शहर है त्रिशूर, प्राकृतिक खूबसूरती आएगी बहुत ही पंसद

Hanuman | Tuesday, 24 Oct 2023 12:05:19 PM
Travel Tips: Thrissur, a city with three temples of Lord Shiva, you will like its natural beauty.

इंटरनेट डेस्क। केरल के प्रमुख पयर्टक स्थलों में त्रिशूर की भी गितनी होती है। अगर आपका आगामी समय में कही पर घूूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार साबित होगा। आधिकारिक तौर पर केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में इसे जाना जाता है। ये भगवान शिव के तीन मंदिरों वाला शहर। 

त्रिशूर अपनी शास्त्रीय प्रदर्शन कला, धार्मिक स्थलों और प्रसिद्ध त्योहारों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। केरल का ये पयर्टक स्थल असंख्य मंदिरों, पहाडिय़ों, समुद्र तटों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।  त्रिशूर में हमेशा पर्यटकों का जमवाड़ा लगा रहता है। केरल राज्य के सांस्कृतिक सौंदर्य की झलक पाने की इच्छा रखने वाले लोगों को यहां की यात्रा जरूर ही करनी चाहिए।

यहां पर खूबसूरत पयर्टक स्थलों को कोईकमी नहीं है। यहां की यात्रा के दौरान आपको अथिरापल्ली जलप्रपात का दीदार करने का भी मौका मिलेगा, जो त्रिशूर में घूमने के लिए सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। यहां 80 फीट ऊंचाई से गिरता पानी आपको बहुत ही पंसद आएगा। 

PC: holidayrider 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.