Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है है लद्दाख का ये गांव, जरूर करें सैर

Samachar Jagat | Thursday, 29 Aug 2024 01:35:05 PM
Travel Tips: This village of Ladakh is known for its natural beauty, visit here is a must

इंटरनेट डेस्क। मानसून के मौसम में बहुत से लोगों को घूमना पसंद होता है। बहुत से लोग तो गांव की सैर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मौसम में किसी गांव में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक बहुत शानदार गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

आज हम हम आपको लद्दाख के एक गांव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  भारत-पाकिस्तान की सीमा से लगे इस गांव की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। तुरतुक गांव (लद्दाख) की अपनी सभ्यता और संस्कृति है।

प्रकृति प्रेमियों को ये गांव खूब पसंद आता है। खार दूंगला पास में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच और  श्योक नदी के किनारे बसे इस गांव में बहुत ही कम पर्यटक जाते हैं। इसी कारण तो इसकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। यहां का शांत वातावरण, सरल लोग और प्रकृति की सुन्दरता आपको बहुत ही पसंद आएगी। आपको इस गांव की सैर जरूर ही करनी चाहिए।

PC: blog-untravel
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.