Travel Tips: ये है देश के बड़े सूर्य मंदिर, जिन्हें देखने पहुंचते देश विदेश के लोग

Shivkishore | Saturday, 18 Nov 2023 01:33:31 PM
Travel Tips: These are the biggest Sun temples of the country, which people from all over the country and abroad come to see.

इंटरनेट डेस्क। बिहार और झारखंड में इस समय एक सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है और इस त्योहार का नाम है छट महापर्व। इस त्योहार में सूर्य देव की भी पूजा अर्चना होती हैं। ऐसे में आप भी इस दौरान देश के कुछ बड़े सूर्य मंदिरों की यात्रा कर सकते है और इन्हें देख सकते है। 

देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद
इस बार आप छठ पर्व पर बिहार के औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर पहुंचकर छठ का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने खुद इसे बनाया है। छठ पूजा के वक्त यहां बहुत ही बड़ा मेला भी लगता है। 

सूर्य मंदिर, रांची
इसके साथ ही आप झारखंड की राजधानी रांची से कुछ ही दूर बुंडू जा सकते है। यहां का सूर्य मंदिर भी बहुत मशहूर है। पूरा मंदिर संगमरमर से बना हुआ है। 18 पहियों और 7 घोड़ों के रथ पर विराजमान भगवान सूर्य का आलौकिक नजारा यहां देखने को मिलेगा। 

pc- youngisthan.in, amar ujala, news11



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.