Travel Tips: गुरुडोंगमार झील की प्राकृतिक खूबसूरती कर देगी हैरान, बना लें घूमने का प्लान 

Hanuman | Monday, 30 Oct 2023 11:51:27 AM
Travel Tips: The natural beauty of Gurudongmar Lake will surprise you, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। अभी बहुत से लोग दीपावली की छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान है तो सिक्किम जा सकते हैं। यहां पर खूससूरत पयर्टक स्थलों की कोई कमी नहीं है।

अगर आप झीलों का दीदार करना पसंद करते हैं यहां की गुरुडोंगमार झील जरूर ही देखें, जो समुद्र तल से 17,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ये दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में शामिल है। इस झीली की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएंगे। चोलमू झील के बाद ये प्रदेश की दूसरी सबसे ऊंची झील भी है। 

बर्फ से ढके पहाड़ों और क्रिस्टल के बर्फीले पानी के कारण गुरुडोंगमार झील को बहुत ही पवित्र माना जाता है। आपको आज ही अपने परिवार के साथ मिलकर यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

PC: navbharattimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.