Travel Tips: घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है रोहतांग दर्रा, बना लें प्लान

Samachar Jagat | Friday, 07 Jun 2024 01:29:14 PM
Travel Tips: Rohtang Pass is a wonderful place to visit, make a plan

इंटरनेट डेस्क। अगर आप आगामी समय में घूमने के लिए किसी शानदार जगह की तलाश कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित रोहतांग दर्रा आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। लाहौल स्पीति, पांगी और लेह घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रोहतांग दर्रा पूरे कुल्लू क्षेत्र में खूबसूरत पर्यटक स्थलों में एक है।

मनाली से लगभग 51 किलोमीटर दूरी पर 3980 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसकी पहाड़ी ढलान घूमने के लिए आपको बहुत ही पसंद आएगी। इस पर्यटक स्थल पर आपको स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी खेल गतिविधियों का मजा लेने का मौका मिलेगा।

हालांकि आपको इस खूबसूरत पयर्टक स्थल पर घूमने के लिए पहले भारतीय सेना की अनुमति लेनी हागी। यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.