Travel Tips: अगस्त महीने में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है राजस्थान, इन पर्यटक स्थलों का जरूर करें दीदार 

Hanuman | Wednesday, 14 Aug 2024 03:14:24 PM
Travel Tips: Rajasthan is a great place to visit in the month of August, do visit these tourist places

इंटरेनट डेस्क। बहुत से लोगों ने अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए घूमने का प्लान बना लिया है। अगर आपका भी ऐसा ही प्लान है तो आप राजस्थान में जा सकते हैं। यहां का मौसम अभी घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है।

राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक ये राज्य अपने पर्यटक स्थलों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। आप राजस्थान के कई जिलों में घूमने का मजा ले सकते हैं। अगस्त के महीने में आपको राजधानी जयपुर के साथ ही उदयपुर, माउंट आबू, पुष्कर और जोधपुर में घूमने का बहुत ही मजा आ जाएगा।

जयपुर में आपको हवामहल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, आमेर महल, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला और अल्बर्ट हॉल सहित कई पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। वहीं उदयपुर अपनी झीलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आपको यहां पर जरूर ही जाना चाहिए। राजस्थान का टूर आपके लिए यादगार रहेगा। 

PC: holidayrider

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.