Travel Tips: परिवार के साथ बना लें बोमडिला हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान, इस कारण है प्रसिद्ध 

Hanuman | Saturday, 25 Nov 2023 12:06:45 PM
Travel Tips: Plan to visit Bomdila Hill Station with family, this is why it is famous

इंटरनेट डेस्क। बोमडिला भी एक बहुत ही खूबसूरत हिल्स स्टेशन है। अगर आपका आगामी समय में किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। ये अरुणाचल प्रदेश का एक सुंदर शहर है जो पर्यटकों के लिए हिमालय पर्वत के आकर्षक दृश्य प्रदान करता है।

हालांकि इस हिल स्टेशन पर गर्मी के मौसम में घूमना सही रहता है। ये अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुन्दरता के कारण पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर खींचता है। इस हिल स्टेशन पर आपको कई प्रसिद्ध स्थानों जैसे मंदिरों और वन्यजीव अभयारण्यों पर घूमने का मौका मिलेगा। ये अरुणाचल प्रदेश का एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

सेब के बगीचे और ईगल नेस्ट वाइल्डलाइफ अभयारण्य की सैर करने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको भी आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC:holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.