Travel Tips: तमिलनाडु का एक खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन है ऑरवैल, बना लें घूमने का प्लान

Hanuman | Friday, 13 Sep 2024 03:49:53 PM
Travel Tips: Orwell is a beautiful hill station in Tamil Nadu, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण भारत ही नहीं विश्व में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका पत्नी के साथ किया गया टूर यादगार बन जाएगा।

आज हम आपको यहां के ऑरवैल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो तमिलनाडु का एक खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आरामदायक रहने के विकल्प आपका दिल जीत लेंगे। इस हिल स्टेशन पर आप ट्रेकिंग, हाइकिंग और वन्यजीव सफारी का मजा ले सकते हैं। यहां पर बहुत से पर्यटक स्थल आपको देखने को मिल जाएंगे।

ऑरवैल में स्थित भगवान विष्णु का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। वहीं आप यहां पर कैथरी जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। कैथरी झील पर आप बोटिंग और पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। वहीं कैथरी हिल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से आपका दिल जीत लेगी।

PC: en-m-wikipedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.