Travel Tips: बारिश के मौसम में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है ऊटी

Samachar Jagat | Friday, 28 Jun 2024 01:27:51 PM
Travel Tips: Ooty is a great place to visit during the rainy season

इंटरनेट डेस्क।  बारिश के मौसम में घूमने के लिए भारत के दक्षिण क्षेत्र में बसा ऊटी बहुत ही शानदार पर्यटक स्थल है। यहां पर हर मौसम में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। बारिश के मौसम में तो यहां का नजारा ही अलग होता है।

हिल स्टेशनों की रानी के नाम से प्रसिद्ध  इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक खूससूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां पर आपको कई गतिविधियों का मजा लेने का मौका मिलेगा। ऊटी में एक बेहद ही रोमांचक टॉय ट्रेन आपका दिल जीत लेगी।

41 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान कई छोटे बड़ी गुफाओं और पुलों से होकर टॉय ट्रेन गुजरती है। इसमें घूमने का एक अलग ही मजा है। यहां का नीलगिरि पर्वतीय रेलवे भी आपको बहुत ही पसंद आएगा।  समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 7500 फिट की ऊंचाई पर आपको प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहा पर आप एमराल्ड झील घूम सकते हैं। ऊटी में चाय के बड़े-बड़े बागान भी आपको पसंद आएंगे। 

PC:  holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.