Travel Tips: एक बार जरूर ही देखें जोगिनी झरना, यादगार बन जाएगा टूर

Hanuman | Wednesday, 08 Nov 2023 11:20:01 AM
Travel Tips: Must see Jogini Waterfall once, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मनाली जा सकते हैं। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।

आज हम आपको यहां के जोगिनी झरने के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये मनाली की खूबसूरत घाटी में स्थित है। हलचल भरे शहर से लगभग चार किमी की दूरी पर स्थित ये झरना एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

जहां पर पानी 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस खूबसूरत झरने तक पहुंचने के लिए आपको वशिष्ठ मंदिर से देवदार के पेड़ों और बागों के माध्यम से ट्रेक करना पड़ेगा। ये स्थान प्रकृति प्रमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को बहुत ही पंसद आएगा। आपको आज ही अपने परिवार के साथ मिलकर यहां पर घूमने का  प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.