Travel Tips: त्रिशूर घूमने का बना लें प्लान, इस कारण यादगार बन जाएगा आपका टूर

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jun 2024 12:41:15 PM
Travel Tips: Make a plan to visit Thrissur, this will make your tour memorable

इंटरनेट डेस्क। केरल अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका गर्मी के इस मौसम में कहीं पर घूमने का प्लान है तो आप त्रिशूर जा सकते हैं। भगवान शिव के तीन मंदिरों वाला ये शहर आपको बहुत ही पंसद आएगा। यहां पर आपको असंख्य मंदिरों, पहाडिय़ों, समुद्र तटों का दीदार करने का मौका मिलेगा। ये पर्यटक स्थल देशी-विदेशी पर्यटकों बहुत ही पसंद आता है। यहां की प्राकृतिक खूबूसरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।

अथिरापल्ली जलप्रपात इस कारण है प्रसिद्ध
त्रिशूर में आपको जलप्रपातों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां का अथिरापल्ली जलप्रपात शहर से 60 किमी की दूरी पर स्थित है। 80 फीट ऊंचाई से गिरते इस झरने को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। ये झरना पश्चिमी घाट के अनामुड़ी पहाड़ों से अपना रास्ता बनाता है। ये भारत के नियाग्रा फॉल्स के नाम भी  प्रसिद्ध है। 

प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही पंसद आता है चारपा झरना
 वहीं आपको यहां पर चारपा जलप्रपात का दीदार करने का मौका मिलेगा। अथिरापल्ली और वाजचल फॉल्स के बीच स्थित त्रिशूर पर्यटक स्थलों को बहुत ही पसंद आएगा। वहीं  यह दूधिया झरना भी प्रकृति प्रेमियों को बहुत ही पंसद आता है। ये झरना पूरे वर्ष पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। मानसून के समय यहां पर आप घूमने का मजा ले सकते हैं। इस समय त्रिशूर में इन फॉल्स का आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.