Travel Tips: अमृतसर में घूमने का आज ही बना लें प्लान, इस कारण रहती है विशेष रौनक  

Hanuman | Tuesday, 07 Nov 2023 12:06:36 PM
Travel Tips: Make a plan to visit Amritsar today, this is why it has a special charm

इंटरनेट डेस्क। पंजाब भी अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आपका दीपावली की छुट्टियों में कही पर घूमने का प्लान है तो आप अमृतसर जा सकते हैं, जो अपने पर्यटक स्थलों के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

इस माह अमृतसर के फेमस स्वर्ण मंदिर में विशेष रौनक रहती है। इस दौरान अमृतसर की सुंदरता अपने चरम पर होती है। गुरु पर्व के मौके पर यहां जगह-जगह पर लंगर लगाया जाता है। साथ ही कीर्तन और कथा का भी आयोजन होता है।

वहीं आपको अमृतसर में वाघा बार्डर और जलियावाला बाग आदि पर्यटक स्थलों का भी दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। वहीं परिवार के लोग भी यहां पर जाने से खुश हो जाएंगे। 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.