Travel Tips: मानसून के मौसम में दिल जीत लेगा केरल का टूर, पार्टनर के साथ बना लें प्लान

Samachar Jagat | Saturday, 20 Jul 2024 10:31:32 AM
Travel Tips: Kerala tour will win your heart during monsoon season, plan it with your partner

इंटरनेट डेस्क। केरल मानसून के मौसम में पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस मौसम में केरल में चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों को बहुत ही पसंद आती है। अगर आपका इस मौसम में घूमने का प्लान है तो इस राज्य में जा सकते हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज हम यहां के तीन बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

केरल का वायनाड शहर मानसून में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। अपने झरनों के कारण ये शहर बहुत ही खूबसूरत है। रिमझिम बारिश में वायनाड की शाम पार्टनर के साथ बिताना वाकई यादगार रहेगा। यहां पर आप ट्री हाउस का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। ट्रेकिंग के लिए भी ये शानदार जगह है। 

हनीमून कपल्स के बीच ज्यादा लोकप्रिय है अलेप्पी
वहीं यहां अलेप्पी भी बहुत ही अच्छी जगह है। ये हनीमून कपल्स के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। अलेप्पी की प्राकृतिक खूबसूरत आपका और पार्टनर का दिल जीत लेगी। यहां के वैकवाटर्स में बोट की सवारी कर आप अपने टूर को यादगार बना सकते हैं। 

थेक्कड़ी की मानसून के मौसम में चारों और फैली हरियाली जीत लेगी दिल
वहीं थेक्कड़ी भी आपको बहुत ही पसंद आएगा। मानसून के मौसम में यहां चारों और फैली हरियाली आपका तन और मन खुश हो जाएगा। यहां पर आपको पेरियार नेशनल पार्क का भी दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां बोट राइड करते हुए हाथी, बाघ जैसे कई जानवर का दीदार आपको करने का मौका मिलेगा। 

PC:  holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.