Travel Tips: परिवार के साथ जाना है घूमने तो फिर जन्नत से कम नहीं है यह जगह

Shivkishore | Monday, 14 Aug 2023 12:43:48 PM
Travel Tips: If you want to go with family, then this place is no less than heaven

इंटरनेट डेस्क। अगस्त का महीना चल रहा है और रक्षा बंधन के त्योहार पर आपको छुट्टी मिलने वाली है। ऐेसे में आप भी अगर परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आज आपको बता दें की आप कहा जा सकते है। यह जगह घूमने और देखने के लिए शानदार है। ऐसे में आज यहां जा सकते है।

धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों की अगर बात की जाए तो धर्मशाला का नंबर भी इसमें आता है। आपको बता दें की धर्मशाला अपनी खूबसूरती के साथ साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी प्रसिद्ध है। धर्मशाला में आप युद्ध स्मारक, त्रियुंड, भाग्सू फॉल्स, नामग्याल मठ और डल झील जैसी कई बेहतरीन जगहों पर जा सकते है।

पालमपुर
इसके साथ ही आप घूमने के लिए पालमपुर भी जा सकते है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अपनी हसीन वादियों के रूप में फेमस है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झीलें-झरने और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं।

pc- clubmahindra-com, travelbeautifulindia.com,navbharat



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.