Travel Tips: इस मंदिर में विराजमान है अठ्ठारह भुजाओं वाली माता, नवरात्रि में जरूर ही करें दर्शन 

Hanuman | Friday, 13 Oct 2023 01:23:20 PM
Travel Tips: Goddess with eighteen arms is present in this temple, definitely visit during Navratri

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित त्रिपुरा सुंदरी माता का मंदिर दुनिया में प्रसिद्ध है। राजस्थान में बड़ी संख्या में लोग इस मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए बांसवाड़ा जाते हैं। अगर आपका नवरात्रि पर कही पर घूमने का प्लान है तो बांसवाड़ा जा सकते हैं।

यहां पर अठ्ठारह भुजाओं वाली त्रिपुरा सुंदरी माता का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। नवरात्रि के मौके पर माता के दर्शन करने के लिए यहां पर भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इस मंदिर में मात की प्रतिमा काले पत्थर से निर्मित है।

ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण कनिष्क के शासन काल से भी पहले हुआ था। मंदिर में अठ्ठारह भुजाओं वाली देवी माता के सभी भुजाओं में अस्त्र शस्त्र सुशोभित है। वहीं माता की मूर्ति के साथ नवदुर्गा की प्रतिमा और चौसठ योगिनियों की भी प्रतिमाएं भी स्थापित है। आपको एक बार ये मंदिर जरूर ही देखना चाहिए। आप आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.