Travel Tips: हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है दार्जिलिंग, बना लें घूमने का प्लान

Hanuman | Wednesday, 11 Sep 2024 04:19:01 PM
Travel Tips: Darjeeling is a wonderful place for honeymoon, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। सितंबर माह अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए बहुत ही शानदार समय है। इस महीने में आपको हिल स्टेशनों पर चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। अगर आपका इस मौसम में पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान है तो दार्जिलिंग जा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग हिमालय की तलहटी में स्थित एक खूबसूरत स्थान है। इस पहाड़ी स्टेशन से आपको माउंट एवरेस्ट का भी दर्शन करने का मौका मिलेगा। पश्चिम बंगाल की इस हिल स्टेशन पर आप पत्नी के साथ ट्रेकिंग, हाइकिंग और चाय बागानों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

टी स्टेट आपको आएगा बहुत ही पसंद 
यहां पर पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। आपह हम आपको यहां के कुछ पयर्टक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां का टी स्टेट आपको बहुत ही पसंद आएगा। दार्जिलिंग में स्थित चाय बागान आपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है। 
वहीं टाइगर हिल भी आपको बहुत ही पसंद आएगी। दार्जिलिंग के पास स्थित इस पहाड़ी से आपको सूर्योदय और माउंट एवरेस्ट का मनोरम दृश्य देखने का मौका मिलेगा। वहीं आप यहा पर गौरीशंकर मंदिर का दीदार भी कर सकते हैं। 

आज ही बना लें घूमने का प्लान
दार्जिलिंग में स्थित इस हिंदू मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां के टूर से आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी। यहां का बौद्ध मंदिर भी आपको बहुत ही पसंद आएगा, जो  स्थानीय बौद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी देता है। 

PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.