Travel Tips: पर्यटक स्थलों के साथ ही इन कारणों से भी दुनिया में प्रसिद्ध है जयपुर, बना लें घूमने का प्लान 

Hanuman | Saturday, 14 Oct 2023 12:01:20 PM
Travel Tips: Along with tourist places, Jaipur is famous in the world for these reasons, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर की पिंक सिटी के नाम से दुनिया में पहचान है। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलोंं का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में हमेशा पर्यटकों का जमवाड़ा लगा रहता है।  

राजस्थान का ये खूबसूरत जिला कई कारणों से प्रसिद्ध है।  यहां पर पर्यटकों को हवा महल, आमेर किला, चोखी ढाणी, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, मसाला चौक आदि पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलता है। वहीं ये जिला अपने स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल बाटी चूरमा, घेवर और प्याज कचौरी के लिए भी अपनी विशेष पहचान रखता है।

यहां पर आपको खरीदारी करने में भी मजा आ जाएगा। जयपुर में आप बंधनी रंग के कपड़े, कालीन, मोजरी जूते, लाह की चूडिय़ां, सोने की फिलाग्री और रजाई जैसी चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। ये शहर इन चीजों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: herzindagi,  holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.