Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है अल्मोड़ा हिल स्टेशन, पार्टनर के साथ करें सैर 

Samachar Jagat | Saturday, 17 Aug 2024 12:20:59 PM
Travel Tips: Almora hill station is famous for its natural beauty, visit with your partner

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। देश के इस राज्य में हिमाचल प्रदेश की तरह ही बहुत से हिल स्टेशन हैं। अगर आपका बारिश के मौसम में घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

यहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। हनीमून के लिए तो ये बहुत ही शानदार हिल स्टेशन है। हिमालय पर्वतमाला के जंगल में फैले हुए घोड़े के जूते के आकार के इस शहर में घूमने का आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ प्लान बना लेना चाहिए। 

 अल्मोडा में आपको पार्टनर के साथ बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसमें बिनसर, डियर पार्क, जीरो पॉइंट, जागेश्वर मंदिर, कटारमल सूर्य मंदिर, कसार देवी मंदिर, चितई मंदिर, दूनागिरी, जलना आदि शािमल है।  यहां पर आपको पार्टनर के साथ ट्रेकिंग, शॉपिंग, फोटोग्राफी, रिवर राफ्टिंग और कैम्पिंग सहित कई गतिविधयों का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

PC:  india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.