Travel Tips: बहुत ही खूबसूरत है कर्नाटक का अब्बे फॉल्स, बना लें घूमने का प्लान

Samachar Jagat | Monday, 15 Jul 2024 03:54:34 PM
Travel Tips: Abbey Falls of Karnataka is very beautiful, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका बारिश के मौसम में कहीं पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं। इस राज्य में आप बारिश के मौसम में घूमने- फिरने का मजा ले सकते हैं।

मानसून में जब उत्तर भारत की कई सारी जगहें रिस्की हो जाती हैं। इसी कारण आपको इस मौसम में कर्नाटक का रुख करना चाहिए। कर्नाटक हिल स्टेशन्स, चाय के बागान या फिर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कई खूबसूरत झरनों का दीदार करने का भी मौका मिलेगा।

यहां पर अब्बे फॉल्स आकर्षण का केन्द्र रहता है, जो जो कुर्ग के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। कई छोटे- छोटे झरनों से मिलकर ये फॉल्स खूबसूरती है। ऊंचे पहाड़ से होकर गिरता ये झरना सभी को बहुत ही पसंद आता है। इसके आसपास फैली हरियाली का दृश्य आपका दिल जीत लेंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: tripadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.