Travel Tips: इस बीच पर पहुंचते हैं बड़ी संख्या में पर्यटक, इस कारण है दुनिया में प्रसिद्ध 

Hanuman | Saturday, 21 Oct 2023 12:36:01 PM
Travel Tips: A large number of tourists reach this beach, this is why it is famous in the world

इंटरनेट डेस्क। गोवा में खूबसूरत बीचेज की लम्बी कतार है। इन्हीं में कोलवा बीच भी एक है, जो  मार्गाओ शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण गोवा में स्थित हैं। अगर आप नवम्बर माह में किसी बीच पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। ये गोवा का सबसे प्रसिद्ध बीच है।

यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गोवा का ये बीच बीच 25 किलोमीटर तक लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ हैं, जोकि उत्तर में बोगामलो से लेकर दक्षिण में काबो डी राम तक इसका तट क्षेत्र है। 

सफेद रेत कोलवा बीच की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। बीच बीच पर आपको नारियल के लहताते हुए पेड़ों का दीदार करने का मौका मिलेगा। ये नाइटक्लब और स्मारिका स्टालों के कारण भी प्रसिद्ध है। इस बीच पर आपको पैराग्लाइडिंग और बनाना बोट राइड्स का मजा लेने का भी मौका मिलेगा।

यहां का शांत माहौल सभी को पसंद आता है। आपको आज ही यहां पर पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना  चाहिए। यहां टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.