Maha Kumbh 2025 में सुर्खियों में आई ये खूबसूरत महिला साधु, पुराने काम के बारे में जानकर उड़ जाएंगी आपकी नींद 

Hanuman | Wednesday, 15 Jan 2025 02:29:38 PM
This beautiful female sadhu came into the limelight in Maha Kumbh 2025, knowing about her old work will make you lose sleep

इंटरनेट डेस्क। महाकुंभ 2025 का शुभारंभ होते ही महिला साधुओं की भी चर्चा होने लगी है। इसी बीच अब एक खूबसूरत महिला साधु भी की चर्चा होने लगी है, जिसने महाकुंभ 2025 में सुर्खियां बटौरी हैं। इस महिला साधु की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है।

 

ये महिला साधु हर्षा रिछारिया है, जो इंफ्लुएंसर भी बताई जा रही हैं। हर्षा रिछारिया को महाकुंभ 2025 की सबसे खूबसूरत महिला साधु माना जा रहा है। इस महिला साधु के सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे है। वह महाकुंभ 2025 में रथ पर सवार होकर आई थीं। खबरों के अनुसार, हर्षा रिछारिया 2 साल से साध्वी हैं।

उन्होंने खुद महाकुंभ से कई सारे फोटो और वीडियोज शेयर का सुर्खियां हासिल की है। हर्षा रिछारिया के इसके साथ ही पुराने फोटोज और वीडियोज वायरल भी हुए हैं। इनमें वह शॉर्ट ड्रेसेस में पोज देती हुई और डांस करती नजर आई हैं। इनमें इस महिला साधु को हाई स्लिट ड्रेस से लेकर ऑफ शोल्डर आउटफिट तक में देखा जा सकता है।

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.