Skin Care Tips: ऐलावेरा जेल का इन चीजों के साथ बना लें फेस पैक, दूर हो जाएंगी ये परेशानियां 

Hanuman | Tuesday, 23 Jul 2024 03:06:44 PM
Skin Care Tips: Make a face pack of Aloe Vera gel with these things, these problems will go away

इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग कर कील-मुंहासों और दाग-धब्बों सहित त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल का फेस पैक बना सकते हैं।

इसके लिए आप एक बर्तन में एक चम्मच कच्चा दूध डालकर इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल, एक टमाटर का गूदा और एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिला लें। इस प्रकार से आपको फेस पैक बन जाता है।

अब आप इसका सप्ताह में तीन बार रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने सेचेहरे से दाग-धब्बे या रूखापन धीरे-धीरे कम हो जाएंगे। आपको आज से ही घर पर ये घरेलू उपाय कर लेेना चाहिए। इसका उपयोग करने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। चेहरे पर गजब की चमक देखने का मिलेगी। वहीं आपको त्वचा से जुड़ी कई अन्य परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.