Recipe Tips: बना सकते है आप भी कर्नाटक की मशहूर लेमन करी, जाने रेसिपी

Shivkishore | Wednesday, 06 Sep 2023 01:18:31 PM
Recipe Tips: You too can make Karnataka's famous lemon curry, know the recipe

इंटरनेट डेस्क। आपने आपकी यहां की लोकल डिश का खूब आनंद लिया होगा, लेकिन आपने अगर किसी दूसरे राज्य की डिश का स्वाद नहीं लिया तो आपको जरूर लेना चाहिए।  ऐसे में आज हम आपकों बताने जा रहे है एक ऐसे राज्य की रेसिपी जो सबकों पसंद आएगी और वो है कर्नाटक की मशहूर लेमन करी।

सामग्री
2 कप नारियल
1 कप हंग कर्ड
तेल
सरसों के बीज
नमक
लाल मिर्च
करी पत्ता
1 छोटी चम्मच जीरा
1 चम्मच पिसी हुई चीनी
1 छोटी चम्मच नींबू का रस

विधि
कर्नाटक की मशहूर लेमन करी बनाने के लिए सबसे पहले किसा हुआ नारियल लेना है और उसके बाद उसमें दही मिलाना है। इसके बाद आपको इसमें जीरा, लाल मिर्च, शक्कर, नमक और पानी भी मिलाना है। अब एक मिक्सर जार लेना है और इस पूरे मिश्रण को ग्राइंडर में डालकर तैयार करना है। अग इसे बड़े बाउल में निकाने और नींबू का रस मिला दे। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करना है और इसमें खड़ी सरसों, जीरा, करी पत्ते का तड़का लगाना है और इसकों पकने के बाद तैयार किया गए पेस्ट पर डालना है। तैयार है आपकी लेमन करी। 

pc- lifeberrys.com


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.