Recipe Tips: मखानों से भी बना सकते हैं स्वादिष्ट डोसा, ये है आसान विधि

Hanuman | Thursday, 06 Jun 2024 11:19:32 AM
Recipe Tips: You can make delicious dosa with makhanas too, this is an easy method

इंटरनेट डेस्क। कई साउथ इंडियन डिश पूरे देश में प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक डोसा भी है, जो कई चीजों से बनाया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डोसा मखानों से भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही आसानी से मखाना डोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद चखकर आपका दिल खुश हो जाएग। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। 

मखाना डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मखाना - चार कटोरी
आलू - पांच
जीरा - दो टी स्पून
देसी घी - एक टी स्पून
तेल - जरूरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - आठ
हरा धनिया कटा - चार टेबल स्पून
काली मिर्च - आधा टी स्पून

इस विधि से आप बना लें मखाना डोसा
- सर्वप्रथम मखानों को पानी में डालकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब मखानों को पानी से निकालकर कर मिक्सर जार में डाल दें। 
- जार में हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च और नमक मिलाकर थोड़े से पानी के साथ ग्राइंड कर लें।
- अब इसे एक बर्तन में डालकर इसमें एक टी स्पून देसी घी डालकर फेंट लें।
- अब आलू उबाल कर एक बर्तन में मैश कर लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म कर इसमें जीरा और हरी मिर्च भूनें।
- अब इसमें आलू डालकर पका लें। ऊपर से हरी धनिया पत्ती भी डाल दें।
- अब नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल चारों ओर फैलाकर इसके ऊपर मखाने का घोल लेकर फैलाएं।
- अब अप डोसा को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें। 
-अब डोसे के बीच में आलू की स्टफिंग भर कर मोड़ लें। 
- इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट मखाना डोसा बन जाता है। 
PC: food.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.