Recipe Tips: सर्दियों में आप भी बना सकते है गार्लिक-टोमैटो सूप

Shivkishore | Tuesday, 28 Nov 2023 03:16:13 PM
Recipe Tips: You can also make Garlic-Tomato Soup in winters

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही अब ठंडे मौसम में आपको सूप पिने का मन करता होगा। ऐसे में आप कई तरह के सूप का सेवन भी कर चुके होंगे। लेकिन आज हम आपको बताएंगे गार्लिक-टोमैटो सूप बनाने की रेसिपी।

सामग्री
12 लहसुन कली (कटी हुई)
3 टमाटर (कटा हुआ)
2 कप वेजिटेबल ब्रोथ
2 प्याज (कटी हुई)
1 कप टोमैटो सॉस
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून चीनी
1 टेबलस्पून बटर
1 टेबलस्पून तेल
नमक 

विधि
आपको सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गर्म करना है और उसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का भून लेना है। इसके बाद टमाटर डालकर इसके नरम होने तक भून लें, अब वेजिटेबल ब्रोथ, टोमैटो सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर 15 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर सूप को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। तैयार है आपका गार्लिक-टोमैटो सूप अब ऊपर से बटर डाले सर्व करें।

pc- spoonforkbacon-com

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.