Recipe Tips: आप भी बारिश में ले सकते है फ्राइड राइस का आनंद

Shivkishore | Wednesday, 02 Aug 2023 01:01:08 PM
Recipe Tips: You Can Also Enjoy Fried Rice In The Rain

इंटरनेट डेस्क। हर किसी को बारिश में कुछ ना कुछ खाने के लिए टेस्टी चाहिए होता है। ऐसे में आपको मन भी कुछ ऐसा ही खाने का कर रहा है तो आज आप भी बना सकते है इस मौसम में फ्राइड राइस। तो चलिए जान लेते है इसकी रेसिपी।

सामग्री
उबले हुए चावल - 5 कप
प्याज - 4
लहसुन - 3 कली
टोमेटो सॉस - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
तेल - जरुरतअनुसार
बींस - 1 कप
चिली पाउडर - 2 चम्मच
चिली फ्लेकस - 1 चम्मच
सिरका - 1 चम्मच

विधि
आपको फ्राइड राइस बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करना है और लहसुन और प्याज को डाल देना है। जब ये भून जाए तो इसमें बींस डाल दें। अच्छे से भून जाने के बाद इसमें नमक, मिर्ची पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सिरका, टोमेटो सॉस डाले और अच्छे से मिलाएं और इसके बाद पके हुए चावल मिला दें। बनकर तैयार है फ्राइड राइस।

pc- myfoodstory-com.



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.