Recipe Tips: गर्मी के मौसम में सेहत के लिए लाभकारी होता है फालसे शरबत, इस विधि से बना लें आप

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jun 2024 12:12:21 PM
Recipe Tips: Phalsa Sharbat is beneficial for health in summer season, make it with this method

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में आप फालसे का स्वाद तो कई बार ले चुके होंगे। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ ही सेहत के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी होता है। फालसे की तासीर बेहद ठंडी होती है।

इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन, सोडियम, पोटैशियम सहित अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होते हैं। आज हम आपको घर पर ही फालसे का शरबत बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। आसानी से बनने वाला ये शरबत परिवार के लोगों का भी दिल खुश कर देगा।

फालसे का शरबत बनाने के लिए सामग्री: 
फालसा - चार कटोरी
चीनी - दो कटोरी
आइस क्यूब्स - बीस
नींबू - चार
ठंडा पानी
भुना हुआ जीरा - चार टी स्पून
काला नमक - चार टी स्पून

इस विधि से आप बना लें फालसे का शरबत
- सर्वप्रथम फालसों को साफ पानी में हल्के हाथों से धो लें।
- अब एक मिक्सर जार में थोड़ा पानी डालकर इसमें चीनी को चम्मच से अच्छी तरह से घोल लें।
- अब जार में फालसे चम्मच से अच्छी तरह से घुमाते हुए मिक्स कर लें। ऐसा करने से फालसों का गूदा और बीज अलग-अलग हो जाएं।
- अब मिक्सर जार को पानी डालकर चला दें।
- अब फालसा शरबत को एक बड़े बर्तन में छानकर इसमें नींबू का रस मिला लें। 
- अब इसमें जीरा पाउडर भी डाल लें। 
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट शरबत बन जाता है। 
- अब आप आइस क्यूब्स डालकरइस शरबत का स्वाद लें। 

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.