Recipe Tips: घर पर इस आसान विधि से बना लें शाही मालपुआ, इन चीजों से बढ़ जाता है स्वाद

Samachar Jagat | Friday, 07 Jun 2024 11:49:24 AM
Recipe Tips: Make Shahi Malpua at home with this easy recipe, these things enhance the taste

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको राजस्थान का प्रसिद्ध शाही मालपुआ बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। हमारी विधि से बनने वाले शाही मालपुआ का स्वाद आपका और आपके परिवार के लोगों का दिल जीत लेगा। आपको वीकेंड पर ये स्वादिष्ट मिठाई बना लें। 

शाही मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 
चार कप - मैदा
चार कप -मावा
चार कप - दूध
बीस बारीक कटे हुए -बादाम
बीस बारीक कटे हुए -काजू
बीस बारीक कटे हुए -मखाने
घी
चार कप -चीनी
एक चम्मच -छोटी इलायची का पाउडर,
चार चुटकी - केसर

इस विधि से आप बना लें शाही मालपुआ 
- सर्वप्रथम एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें।
- अब इसमें दूध, इलायची पाउडर और मावा अच्छे से मिला लें। 
- इस प्रकार से आपका पुए का बैटर बन जाता है। 
- इस पर पानी की बंूद डालकर देख लें। बूंद बैटर पर तैरने लगे तो समझ लें कि पुए बनाने के लिए घोल तैयार है।
- अब इसे फूलने के लिए रख दें।
- अब एक कड़ाही घी गर्म कर इसमें चम्मच की मदद सहायता से पुए का बैटर थोड़ा-थोड़ा कर डालें और तल लें।
- अब पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 
- अब चाशनी में केसर डालें।
- अब इस चाशन में सारे पुए आधे घंटे के लिए डाल दें। 
- अब पुए एक प्लेट में निकालकर इसके ऊपर ड्राई फू्रट्स डाल दें। 
- अब आप पुए का स्वाद ले सकते हैं। इनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

PC: herzindag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.