Recipe Tips: घर पर ही बना लें रवा टोस्ट, ये चीजें जरूर ही डालें

Hanuman | Monday, 13 May 2024 04:00:53 PM
Recipe Tips: Make Rava Toast at home, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही रवा टोस्ट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इसका स्वाद चाय के साथ नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। ये कई चीजों से बनाया जाता है। 

जरूरी सामग्री:  
दस पीस ब्रेड
चार कप दूध
एक कप रवा
दो चम्मच इलायची पाउडर
चार चम्मच कस्टर्ड पाउडर
चार चम्मच चीनी
देसी घी

इस प्रकार से बना लें आप: 
-सबसे पहले आज रवा को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- अब आप इसे एक बर्तन में डालकर इसमें कस्टर्ड पाउडर और चीनी मिला दें। 
-  अब इसमें दूध और इलायची पाउडर डाल दें। 
- अब ब्रेड स्लाइस को इस घोल में डुबा कर गरम तवे पर घी लगाने के बाद डाल दें।
-इसे दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकना होगा। 
-अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

PC:  lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.