Recipe Tips: घर पर ही इस आसान विधि से बना लें कैरी का पना, ये चीजें जरूरी ही डालें

Samachar Jagat | Wednesday, 01 May 2024 02:38:21 PM
Recipe Tips: Make Kairi Pana at home with this easy method, add these things only

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में कच्चा आम यानी कैरी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। हम इसका कई प्रकार से स्वाद ले सकते हैं। आज हम आपको गर्मी के इस मौसम में घर पर ही कैनी पना बनाने की विधि बताने जा रहे है। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

सामग्री: 
कच्चे आम (कैरी) - दो
जीरा पाउडर भुना - एक टी स्पून
चीनी - तीन टेबल स्पून
काला नमक - डेढ़ टी स्पून
पुदीना पत्तियां - आधा टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले कैरी को प्रेशर कुकर में 4 सीटियां आने तक उबाल लें। 
- अब इसका छिलका उतार कर एक बर्तन में गूदा निकालकर मैश कर लें। 
- अब आप इसमें पुदीना पत्तियां, चीनी, जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और नमक अच्छे से मिला लें। 
- अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिला लें। 
- इस प्रकार से आपका कैरी का पना बन जाता है। 
-आप बर्फ डालकर इसका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.