Recipe Tips: गर्मी के मौसम में बना लें तरबूज का स्वादिष्ट मोजितो, ये है आसान विधि

Hanuman | Friday, 14 Jun 2024 11:34:59 AM
Recipe Tips: Make delicious Watermelon Mojito in summer season, here is an easy recipe

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में तरबूज हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ये गर्मी में शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) की समस्या दूर करता है। इसका कई प्रकार से स्वाद लिया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही तरबूज से स्वादिष्ट मोजितो बनाने की विधि बता रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। तरबूज से स्वादिष्ट मोजितो बनाना बहुत ही आसान है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलेगी। आप इस वीकेंड पर ये मोजितो घर पर ही बनाकर परिवार के लोगों का दिल खुश कर दें। 

तरबूज से स्वादिष्ट मोजितो बनाने की सामग्री: 
तरबूज
पुदीना की पत्तियां
बर्फ के टुकड़े
पिसी चीनी 
काला नमक
नींबू का रस

तरबूज से स्वादिष्ट मोजितो बनाने की ये है आसान विधि
- सर्वप्रथम एक बर्तन में तरबूज के पीस काटकर कर अच्छे से क्रश कर लें।
- अब इसमें पुदीना की पत्तियां, काला नमकर और नींबू का रस मिला दें। 
- इन चीजों को तरबूज के साथ अच्छे से क्रश कर लें।
- अब आप इसमें पिसी चीनी मिला लें। 
- इसके बाद ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालकर इसमें तरबूज का बना मिश्रण डालें।
- इसके बाद आप ग्लास में सादा पानी या सोडा वॉटर भी डाल सकते हैं।
- अब इसे तरबूज की स्लाइस के साथ गार्निश कर लें।
- इस प्रकार से आपका तरबूज से स्वादिष्ट मोजितो बन जाता है। 
-अब आप इसका स्वाद ले लें।
-इसका स्वाद लेने से आपका और परिवार के लोगों का दिल खुश हो जाएगा।

PC: smittenkitchen, amazon, encrypted
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.