Recipe Tips: दीपावली पर इन चीजों से बना लें स्वादिष्ट पोहा कटलेट, ये है विधि

Hanuman | Saturday, 21 Oct 2023 03:53:14 PM
Recipe Tips: Make delicious Poha Cutlet with these ingredients on Diwali, this is the method

इंटरनेट डेस्क। कटलेट कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही पोहा कटलेट बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद शायद ही आपने चखा होगा। इसे बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है। 

आवश्यक सामग्री:
पोहा - 4 कप
उबले आलू - 6 
काली मिर्च पाउडर - 1टेबलस्पून
चाट मसाला पाउडर - 2 टेबलस्पून
पनीर - 1/2कप 
गाजर - 1/2 कप 
गरम मसाला पाउडर - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबलस्पून
नीबू का रस - 2 टेबलस्पून
मैदा - 4 टेबलस्पून
धनिया पत्ती - 8 टेबलस्पून
अदरक - 2 टुकड़ा 
हरी मिर्च - 4 
ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से कर लें तैयार:
-सर्वप्रथम पोहा को धोकर 15 मिनट तक सूखने के लिए अलग रख दें।
- अब एक बर्तन में मैदा और ब्रेड क्रम्बस को छोड़ बाकी सभी चीजों को मिला लें। 
- इस मिश्रण के कटलेट तैयार कर लें। 
- अब दूसरे बर्तन में मैदा, नमक, काली मिर्च और पानी डालकर पतला सा घोल तैयार कर लें। 
- अब कड़ाई में तेल गर्म कर इसमें कटलेट को एक- एक कर मैदे वाले पेस्ट में डुबोकर ब्रेड क्रम्बस से रोल कर डीप फ्राई कर लें। 
- इस प्रकार से आपके पोहा कटलेट बन जाते हैं। 

PC: lifeberrys



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.