Recipe Tips: गर्मी के मौसम में घर पर ही बना लें स्वादिष्ट पान ठंडाई, ये है विधि

Samachar Jagat | Thursday, 13 Jun 2024 11:46:56 AM
Recipe Tips: Make delicious Paan Thandai at home in summer season, here is the method

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको गर्मी के मौसम में पान ठंडाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। पान ठंडाई आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये पूरे शरीर में ठंडक पहुचाती हैं। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को बहुत ही पंसद आएगा। ड्राई फ्रूट्स  और कई अन्य चीजों से बनी पान ठंडाई सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। 

पांच ठंडाई बनाने की सामग्री: 
दूध - चार लीटर
पान के पत्ते - दस
गुलाब की पंखुडिय़ां - आठ टेबल स्पून
सौंफ - आठ टी स्पून
इलायची - दस
काली मिर्च - चार टी स्पून
चीनी - स्वादानुसार
खसखस - चार टी स्पून
बादाम - दो कप
काजू - दो कप
मगज के बीज - आठ टी स्पून

इस विधि से आप घर पर ही बना लें पान ठंडाई
- सबसे पहले एक बर्तन में काजू और बादाम के साथ ही खसखस, इलायची, काजू, बादाम, मगज के बीज, सौंफ, गुलाब की पंखुडिय़ां और काली मिर्च डाल लें। 
- अब इस बर्तन में पानी डालकर सारी सामग्रियों को लगभग 2 घंटे तक भीगों दें। 
- अब इन सामग्रियों को पानी से निकालकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर चीनी के साथ ग्राइंड करें।
- अब इस पेस्ट को एक बर्तन में अलग रख दें।
- अब दूध को गर्म कर ठंडा कर लें। 
- अब दूध को एक बर्तन में डालकर इसमें तैयार पेस्ट चम्मच की मदद से मिला लें।
- अब आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। 
- अब आप सर्विंग ग्लास में इस डालकर बादाम कतरन से गर्निश कर स्वाद लें।

PC: food.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.