Recipe Tips:  घर पर ही बना लें स्वादिष्ट मखाना हलवा, ये है बनाने की आसान विधि

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Jun 2024 12:27:29 PM
Recipe Tips: Make delicious Makhana Halwa at home, here is an easy recipe to make it

इंटरनेट डेस्क। ड्राई फ्रूट हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। उनका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको मखाना से स्वादिष्ट हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये हलवा पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह दिनभर एनर्जेटिक रखने में उपयोगी है। इस हलवे को बनाना काफी सरल है। इसे बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है। मीठा और पौष्टिक हलवा आपका दिल जीत लेगा। आपको आज ही घर पर ये स्वादिष्ट हलवा बना लेना चाहिए। इसका स्वाद आपको और आपके परिवार को बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
मखाना - आठ कप
दूध -आठ कप
देसी घी - जरूरत के मुताबिक
चीनी - एक कप

इस विधि से बना लें आप ये स्वादिष्ट हलवा 
- सर्वप्रथम कड़ाही में मखानों को डालकर उन्हें मीडियम आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें।
- अब आप इन्हें एक बर्तन में निकालकर कुछ देर ठंडे होने के लिए रख दें।
- अब इन्हें मिक्सर जार में दरदरे पीस लें।
- अब कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें पिसे हुए मखाना को भून लें।
- उन्हें आप रंग हल्का सुनहरा होने तक भून लें। 
- अब फ्लेम को धीमी कर कड़ाही में थोड़ा-थोड़ा करते हुए दूध इसमें डालते जाएं।
- इसके बाद हलवे में स्वादानुसार चीनी मिला लें। 
- अब आप इस हलवे को 8-10 मिनट तक पका लें। 
- अब भीनी-भीनी खुशबू आने पर गैस बंद कर दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट हलवा बन जाता है। 
-इसका स्वाद सभी लोगों का दिल खुश कर देगा।

PC: recipedabba
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.