Recipe Tips: घर पर आसानी से बना लें खोए का स्वादिष्ट पीठा, ये है विधि

Samachar Jagat | Friday, 03 May 2024 11:04:54 AM
Recipe Tips: Make delicious Khoya Pitha easily at home, this is the method

इंटरनेट डेस्क। मावे या खोया से कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इसकी एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आज हम आपको घर पर ही खोया का पीठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।  इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। 

जरूरी सामग्री: 
चावल का आटा: सौ ग्राम
खोया: तीन सौ ग्राम
चीनी: दो सौ ग्राम
मेवा: दस टेबल स्पून
नारियल बुरादा: आठ टेबल स्पून

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले खोये में चीनी, मेवा, नारियल का बुरादा मिला लें। 
-  अब चावल का नरम आटा गूंथ कर इसकी गोल-गोल छोटी-छोटी लोई बनाएं।
- अब इनके बीच में मिक्सचर भरकर बंद कर लें। 
- अब एक बर्तन में पानी गरम कर इसमें खोये के बॉल्सनुमा लड्डू डाल दें।
- इस प्रकार से आपके खाये का पीठा बन जाता है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.