Recipe Tips: घर पर ही इस आसान विधि से बना लें बेसन के स्वादिष्ट अप्पे

Samachar Jagat | Thursday, 20 Jun 2024 11:42:23 AM
Recipe Tips: Make delicious Besan Appe at home with this easy recipe

इंटरनेट डेस्क। बेसन से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश बनाई जाती हैं। आज हम आपको बेसन की साउथ इंडियन फूड डिश अप्पे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने के बाद आप सूजी (रवा) से बने अप्पों का स्वाद भूल जाएंगे। बेसन से बने अप्पे बच्चों को भी काफी पसंद आते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी आपको नहीं देना होगा। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। 

बेसन के अप्पे बनाने की जरूरी सामग्री: 
बेसन -दो कप
राई - दो टी स्पून
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट - दो टी स्पून
कढ़ी पत्ते - 15
नींबू रस - आधा टी स्पून
इनो पाउडर - दो टी स्पून
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से आप बना लें बेसन के स्वादिष्ट अप्पे
- सर्वप्रथम एक बर्तन में बेसन डालकर इसमें चार चम्मच तेल, अदरक-मिर्ची का पेस्ट, नींबू का रस और नमक मिला लें। 
- अब आप इसका पानी डालकर घोल तैयार कर लें। 
- अब इसमें इनो पाउडर डालकर अलग रख दें। 
- अब अप्पे पैन हर खाने में 2-3 बूंद तेल डालकर गर्म कर लें। 
- वहीं राई और कढ़ी पत्ता को थोड़े से तेल में फ्राई कर लें। 
- बेसन का घोल अप्पे पैन के खानों में भर दें। 
- आप इन्हें पांच मिनट तक सिंकने दें। 
-  दोनों ओर से सिंकने के बाद अप्पों को एक प्लेट में निकालें। 
-इस प्रकार से सारे घोल से अप्पे तैयार बना लें। 
-इस प्रकार से आपके बेसन के स्वादिष्ट अप्पे बन जाते हैं।

PC: palpalindia
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.