Recipe Tips: गर्मी के मौसम में लें दही की लस्सी का स्वाद, इस विधि से बना लें स्वादिष्ट

Hanuman | Thursday, 06 Jun 2024 11:32:07 AM
Recipe Tips: Enjoy the taste of curd lassi in summer season, make it delicious with this method

इंटरनेट डेस्क। देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज हम आपको घर पर ही दही की स्वादिष्ट लस्सी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। मिनटों में ही तैयार होने वाली इस लस्सी का स्वाद आपका दिल जी लेगा। आप वीकेंड पर ये लस्सी बनाकर परिवार के लोगों का दिल खुश कर सकते हैं। इस लस्सी को बनाने के लिए कोई विशेष सामग्री नहीं चाहिए। आपका इसे जरूर ही बनाना चाहिए।

दही की लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
दही - एक किलो
दूध - दो कप
टूटी फ्रूटी - दो टी स्पून
मलाई - चार टी स्पून
काजू - दस
बादाम - दस
चीनी - एक कप
आइस क्यूब्स

इस विधि से घर पर ही बना लें दही की स्वादिष्ट लस्सी 
- सबसे पहले एक बड़ी पतीली में दही को मथनी की मदद से मथें।
- अब आप इसमें चीनी डालकर दोबारा से मथनी से मथ लें। इसे दही के साथ चीनी एकसार होने तक मथ लें। 
- अब दही को ठंडा दूध मिलाकर अच्छी तरह से मथें। 
- इससे दही की लस्सी स्मूद बनने पर आप इसमें काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े डाल दें। 
- आप ठंडी को फ्रिज में ठंडी कर लें। 
- अब आप लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालकर इसमें ताजी मलाई और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। 
-अन्त में आइस क्यूब्स और टूटी फ्रूटी डालकर आप इस लस्सी का स्वाद लें। 
-आपको इस लस्सी का स्वाद बहुत ही पसद आएगा। आपका इसका स्वाद लेने के बाद बार-बार इसे बनाने का मन करेगा।PC: youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.