Recipe Tips: अनार से भी बनाई जा सकती है स्वादिष्ट आइसक्रीम, ये है विधि

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Jun 2024 11:00:56 AM
Recipe Tips: Delicious ice cream can also be made from pomegranate, here is the method

इंटरनेट डेस्क। अनार एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका कई प्रकार से स्वाद लिया जा सकता है। आज हम आपको अनार से घर पर ही स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही पहले कभी चखा होगा। जो भी एक बार इसे खा लेगा वो बाजार की अनार आइसक्रीम का स्वाद भूल जाएगा। इस आइसक्रीम को आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। गर्मी के मौसम में ये आइसक्रीम शरीर को ठंडक देने के साथ बहुत राहत प्रदान करती है। 

अनार की आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री 
डबल क्रीम - छह कप
अनार का रस - चार कप
चीनी पाउडर - तीन कप
नींबू का रस - दो टी स्पून
अनार के दाने - दो कप
आइसक्रीम कोन - आठ

इस विधि से बना लें अनार आइसक्रीम
-  सबसे पहले एक बर्तन में चीनी, अनार का रस और नींबू रस को अच्छे से मिलाना होगा। 
- अब आप इसमें डबल क्रीम 15 मिनट तक अच्छे से मिला लें।
- अब आप इस मिश्रण को आइसक्रीम होल्डर में डालकर लगभग 8 घंटे के लिए रख दें। 
- अब अगले दिन आइसक्रीम को फ्रीजर से निकालकर इसे स्कूप कर कोन में लगा लें। 
- अब इसे अनार के दानों से गार्निश कर इसका स्वाद लें। 
-इस आइसक्रीम का स्वाद आपका और आपके परिवार के लोगों का दिल बहुत ही खुश कर देंगा।

PC: thehappyfoodi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.