Recipe Tips: चॉकलेट समोसा होता है बहुत ही स्वादिष्ट, इस प्रकार कर लें तैयार 

Hanuman | Wednesday, 11 Oct 2023 03:34:17 PM
Recipe Tips: Chocolate Samosa is very tasty, prepare it like this

इंटरनेट डेस्क। चॉकलेट का स्वादिष्ट समोसा भी बनाया जा सकता है। अगर आप इसका पहली बार स्वाद चखना चाहते हैं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान  विधि बताने जा रहे है। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इस समोसे को बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री:
- तेल
- 2 कप मैदा
- 2 टेबल स्पून मोयन
- 2 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर
भरावन की सामग्री:
- नमक
- डेढ़ कप कसी हुई चॉकलेट
- आधा कप क्रीम 
- 4 टेबल स्पून काजू कतरन
- आधा कप शक्कर पिसी हुई

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले मैदा में मोयन डालकर इसमें नमक और बेकिंग पाउडर मिला लें। अब आप पानी से इसे गूंथ लें। अब एक बर्तन में भरावन सामग्री का मिश्रण तैयार कर  लें। अब आटे की पट्टी बेलकर इसमें भरावन मिश्रण भरकर समोसा तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर समोसे को डीप फ्राई कर लें। ये समोसा आपको बहुत ही पंसद आएगा।

PC: betterbutter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.