Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें सीताफल बासुंदी, होती है बहुत ही स्वादिष्ट 

Hanuman | Wednesday, 25 Oct 2023 03:41:14 PM
Recipe of the Day: Make Sitaphal Basundi on Diwali, it is very tasty

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है सीताफल की भी एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको सीताफल बासुंदी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री:
सीताफल - 4
दूध - 3 लीटर
बादाम कतरन - 4 टेबलस्पून
पिस्ता कतरन -4 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 2 टी स्पून
चीनी - 10 टेबलस्पून 

इस प्रकार से कर लें तैयार:
-सबसे पहले दूध को एक चौथाई होने तक पका लें। 
- इस दूध में इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी मिलाकर दस मिनट पका लें। - अब इस दूध को दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
- अब आप इसमें सीताफल का पल्प, बादाम कतरन और पिस्ता कतरन डालकर इसे आधा घंटे के लिए दोबारा फ्रिज में रख दें। 
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट सीताफल बासुंदी बन जाती है। 
 

PC: lifeberrys



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.