Recipe of the day: दीपावली पर बना लें ड्राई फू्रट्स का लड्डू, सभी को आएगा पसंद 

Hanuman | Wednesday, 04 Oct 2023 03:39:21 PM
Recipe of the day: Make dry fruits laddu on Diwali, everyone will like it

इंटरनेट डेस्क। ड्राई फू्रट्स हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका लड्डू भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको ये स्वादिष्ट और सेहत के लाभकारी मिठाई घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इनका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

आवश्यक सामग्री:
बादाम - तीन कप
काजू - तीन कप
पिस्ता - डेढ़ कप
खरबूजे के बीज - छह चम्मच
खजूर के टुकड़े - डेढ़ कप
इलायची पाउडर - छह चम्मच
घी - जरुरतअनुसार

इस विधि से कर लें तैयार: 
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म कर पिस्ता, खरबूजे के बीज, काजू, बादाम काटकर फ्राई कर लें। 
- खजूर को एक मिक्सर में अच्छे से ब्लैंड कर लें।
- एक अलग कढ़ाई में खजूर का पेस्ट पांच मिनट तक पका लें।
- अब इसमें थोड़ा घी मिला लें।
- अब इसमें  इलायची पाउडर और भून हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। 
- अब इस मिश्रण को ठंडा कर लड्डू बना लें। 

PC: lifeberrys



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.