Recipe of the Day: गणगौर के त्योहार पर बना लें खजूर की स्वादिष्ट बर्फी, ये है विधि

Hanuman | Monday, 08 Apr 2024 03:51:41 PM
Recipe of the Day: Make delicious date barfi on the festival of Gangaur, this is the recipe

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है खजूर से भी स्वादिष्ट बर्फी बनाई जा सकती है? नहीं तो आज हम आपको ये स्वादिष्ट बर्फी घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप गणगौर के त्योहार पर इस स्वादिष्ट बर्फी का स्वाद ले सकते हैं। इस बर्फी को बनाना बहुत ही आसान है। 

सामग्री: 
खजूर - दो किलोग्राम
बादाम (कटी हुई) - दो सौ ग्राम
नारियल (कद्दूकस) - सवा सौ ग्राम
इलायची पाउडर - ढाई टी स्पून
शुद्ध घी - तीन सौ ग्राम
खसखस - सौ ग्राम
सूखे अंगूर - दो सौ ग्राम

इस विधि से बना लें आप: 
- सर्वप्रथम एक कड़ाही में धीमी आंच पर खसखस को भूनना होगा। 
- अब मिक्सी में खजूर को पीसना होगा। 
- इसके बाद कड़ाही में अब सभी ड्राई फ्रूट्स को धीमी आंच पर इनका रंग सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। 
-अब इनमें कद्दूकस नारियल, इलायची पाउडर मिला दें। 
-अन्त में आप इसमें खजूर इसमें मिला दें।
- अब इसे पांच मिनट तक पकने के बाद घी से चिकनी ट्रे में इसे अच्छी तरह से फैला दें।
- अब इसके ऊपर खसखस छिडक़ डालकर सेहत होने के बाद इच्छाुनसार काट लें। 
-इसके ऊपर  बारीक कटे ड्राईफू्रट्स डालकर स्वाद लें। 

PC: lifeberrys



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.