Recipe of the Day: शीतलाष्टमी के त्योहार पर बना लें केले के कटलेट

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Mar 2024 01:35:34 PM
Recipe of the Day: Make banana cutlets on the festival of Shitalashtami

इंटरनेट डेस्क। केले से भी कटलेट बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको इसके स्वादिष्ट कटनेट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप शीतलाष्टमी के त्योहार पर ये स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
कच्चे केले - दस
हरी मिर्च - आठ
मैदा - डेढ़ कप
हरे मटर - तीन छोटी कटोरी
भुना हुआ जीरा - तीन चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - आवश्यकतानुसार
तलने के लिए तेल - आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर - तीन छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार बना लें आप: 
- सबसे पहले केलों को बिना छिलका उतारे टुकड़ों में काटकर उबाल लें। 
- अब मटर को हल्का उबाल लें।
- अब एक बर्तन में मैदा, केले और मटर को मैश कर लें। 
- अब इसमें बची हुई सभी चीजें डाल लें। 
- अब आप इसके कटलेट बनाकर इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें। 
- अब आप इन्हें कड़ाही में तेल गर्म कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- इस प्रकार से आपके कटलेट बन जाते हैं। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.