Recipe of the Day: सूजी का हलवा बनाने के लिए अपना लें ये विधि, बनेगा बहुत ही स्वादिष्ट 

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Oct 2023 03:21:00 PM
Recipe of the Day: Follow this method to make suji pudding, it will be very tasty

इंटरनेट डेस्क। सूजी का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए कई चीजों की आवश्यकता होती है। आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।  

जरूरी सामग्री:
2 कप सूजी
1 कप चीनी
1 कप घी
4 बड़े चम्मच किशमिश
2 छोटा चम्मच चिरौंजी
8 कप पानी
10 इलायची
20 काजू 
20 बादाम 
 सूखा कद्दूकस नारियल 

इस  प्रकार से कर लें तैयार:
- सर्वप्रथम आप पानी, चीनी और इलायची से चाशनी बना लें। 
- वहीं किशमिश को पानी में भिगो दें। 
-वहीं कड़ाही घी गर्म कर इसमें सूजी को सेंक लें।
-अब इसमें काजू, चिरौंजी और बादाम भून लें।
- इसमें अब किशमिश डाल दें।
- थोड़ी देर बाद इसमें चाशनी को डाल दें। 
-चाशनी सोखने के बाद ऊपर से कद्दूकस नारियल डाल दें। 
-इस प्रकार से आपका सूजी का हलवा तैयार हो जाता है। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.